शुक्रवार, 29 जुलाई 2022

गिरदावरी एप के जरिए किसान खुद ही कर सकेंगे अपनी फसल गिरदावरी

 गिरदावरी एप के जरिए किसान खुद ही कर सकेंगे अपनी फसल गिरदावरी  


News:-  म प्र शासन में अब किसान निश्चिंत होकर अपनी फसल की जानकारी MPKISAN App के माध्यम से दर्ज कर सकेंगे। इस जानकारी का उपयोग फसल हानि, न्यूनतम समर्थन मूल्य योजना, भावांतर योजना, किसान क्रेडिट कार्ड और कृषि ऋण में किया जायेगा। किसान अपनी फसल की जानकारी एक अगस्त से 15 अगस्त 2022 तक दर्ज करा सकते हैं। किसान की इस जानकारी का आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस एवं पटवारी से सत्यापन होगा। 

        इसके लिए किसानों को एमपी किसान एप को डाउनलोड कर अपने एंड्राइड मोबाइल फोन से लागिन करना होगा। इसके बाद किसान को अपने खेत पर जाकर बोई गई फसल दर्ज कर उसका एक फोटो खींचकर अपलोड करना होगा। एक ही मोबाइल से कृषक अपने अन्य खेतों और पूरे खसरों की फसल दर्ज कर सकते हैं। इसके साथ-साथ अपने परिवार के किसी अन्‍य सदस्‍य पया आस-पड़ोस के कृषकों की फसल दर्ज कर मदद कर सकते हैं। इस एप पर जानकारी अपलोड करने के बाद 31 जुलाई से इसी एप में एआइ यानी आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस यानी सैटेलाइट से बोई गई फसल की जानकारी दिखाई देने लगेगी। किसान द्वारा दर्ज की गई फसल और सैटेलाइट में दर्शाई गई फसल एक समान होने पर वह अपने आप सर्वर पर अपलोड हो जाएगी। यदि दोनों जानकारी में भिन्‍नता होगी तो कृषकों को खेत पर जाकर वास्‍तविक जानकारी ऊपर बताए अनुसार दर्ज करना होगी।

बुधवार, 27 जुलाई 2022

स्नातक पटवारी, RI, लिपिक संवर्ग से विभागीय परीक्षा से बनेंगे 62 नायब तहसीलदार, PRC से मांगी जानकारी

 

विभागीय परीक्षा के माध्यम से की जाएगी 62 नायब तहसीलदार के पदों की पूर्ति



भोपाल। प्रदेश में पटवारी, राजस्व निरीक्षक और लिपिक संवर्गीय विभागीय परीक्षा आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। राजस्व विभाग में स्नातक पटवारी, आरआई, लिपिक के स्वीकृत पदों की कुल संख्या के आधार पर 5 प्रतिशत या संवर्ग में सीधी भर्ती के रिक्त पदों की संख्या में से जो कम हो उस पर नियुक्ति करने की प्रक्रिया प्रशासकीय विभाग द्वारा किये जाने की अनुमति वित्त विभाग द्वारा 13 अगस्त 2021 को जारी परिपत्र के जरिये दी गई है।इसके लिए विभागीय परीक्षा के माध्यम से नायब तहसीलदार के पद भरने के निर्देश जारी किए गए हैं। इसके जरिये नायब तहसीलदार पद पर 27 और लिपिक वर्ग के 35 पदों समेत कुल 62 पद की विभागीय परीक्षा होना है। इसके लिए पीईबी को पद भरने के लिए विज्ञापन जारी करने के लिए कहा गया है। भर्ती नियमों में अगर कोई संशोधन हुआ है तो उसकी भी जानकारी पीआरसी से मांगी गई है।

गोपनीय चरित्रावली की भूमिका खत्म- विभाग ने परीक्षा में गोपनीय चरित्रावली (सीआर) को महत्व देने की व्यवस्था भी खत्म कर दी है। अब परीक्षा में मिले नंबरों के आधार पर रिक्त पदों पर नियुक्ति होगी। लिपिक वर्ग से आने वाले नायब तहसीलदारों की वरिष्ठता योग्यता के आधार पर बनने वाले चयन सूची से तय होगी।

वस्तुनिष्ठ होंगे सवाल- परीक्षा में दो प्रश्नपत्र होंगे। दोनों में 100-100 अंकों के वस्तुनिष्ठ सवाल पूछे जाएंगे। प्रश्न पत्र ढाई घंटे का रखा जाएगा। राजस्व अधिकारियों ने बताया कि परीक्षा में प्रदेश से जुड़े सामान्य ज्ञान से लेकर विभागीय नियम-कायदों से जुड़े सवाल पूछे जाएंंगे।